The Digital 24 News

बागेश्वर महाराज की यात्रा के दौरान नौगांव चौराहे पर गिरा छज्जा,7 से ज्यादा महिलाएं घायल

The Digital 24 मध्यप्रदेश डेस्क - (छतरपुर)जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पद यात्रा के दौरान नौगांव में खुशबू वीडियो चौराहे पर छत का छज्जा गिरने से कई महिलाएं घायल हो गई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने छज्जे को हटाकर घायल महिलाओं को बाहर निकाला,जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 से ज्यादा महिलाएं छज्जे पर बैठकर शास्त्री की यात्रा देख रही थी। इसी दौरान छज्जा नीचे गिर गया। घटना में कई महिलाएं घायल हुई है। इनमें से 5 गंभीर महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में चल रही एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post