The Digital 24 News

POLITICAL : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नें मंच से क्यों बनाई दुरी...? पूर्व मंत्री नें जोड़ा हाथ

The Digital 24 : जबलपुर - कभी सत्ता तो कभी संगठन के केंद्र में रहने वाले एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब मंच से किनारा करने लगे हैं। अपनी बयानबाजी से चर्चा के केंद्र में रहने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जबलपुर में अलग ही अंदाज नजर आया। जबलपुर में आयोजित जय हिंद सभा में शामिल होने के लिए यूं तो कई दिग्गज पहुंचे लेकिन यहां भी सभी की नज़रें दिग्विजय सिंह पर ही टिकी रही। दरअसल शहीद स्मारक के जिस मंच पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज मौजूद थे उस मंच से दिग्विजय सिंह ने पूरी तरह से दूरी बना ली। मंच के सामने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो जगह बनाई गई थी उसी को उन्होंने अपने लिए चुना और पूरे समय वहीं बैठे रहे, इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें मंच पर चलने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया तो हाथ जोड़कर उनसे निवेदन करते रहे लेकिन जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी हाथ जोड़कर मंच पर आने से इनकार कर दिया। दिग्विजय सिंह के इस अंदाज को देखकर लोग भी हैरत में हैं। मंच पर न जाने के दिग्विजय सिंह के फैसले को कांग्रेसी नेता पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास से जोड़कर देख रहे हैं। मंच पर न जाने का दिग्विजय सिंह का फैसला पूरी तरह निजी है लेकिन कांग्रेस के मंच से उनका दूरी बनाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनके इस फैसले को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post