The Digital 24 News

संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संविधान का पालन करने का संकल्प


The Digital 24 मध्य प्रदेश डेस्क जबलपुर : भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा,भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर मध्यप्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने डॉ.भीमराव अंबडेकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू विधायक अभिलाष पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान को सर्वोपरि मानते हुए संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि आज संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संकल्प लिया है,कि संविधान को सर्वोपरि मानते हुए इसका पालन किया जाएगा।
इसके साथ ही संविधान के अनुसार आगे कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और पीएम मोदी के नेतृत्व में इस राष्ट्र को और वैभव की तरफ ले जाने में पुरी तरह से सभी सहयोग करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post